RAJYA SABHA ELECTION : 3 राज्यों में चुनाव का बिगुल …
रायपुर। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव होंगे, जबकि पश्चिम बंगाल की 1 सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा।
राज्यसभा की इन 12 सीटों के चुनाव के साथ आयोग ने चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित किया है। नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया आयोग की तय समय-सारणी के अनुसार होगी।
Public reporter 






