INDOOR STADIUM : स्टेडियम में खेल कम, दूसरे आयोजन ज्यादा, अब 7 करोड़ का रिनोवेशन
रायपुर. रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए बनाया गया था, लेकिन पिछले 3 साल के आंकड़े कहानी कुछ और बता रहे हैं। 36 आयोजनों में सिर्फ 3 खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि 33 आयोजन धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक रहे
स्टेडियम के रखरखाव पर नगर निगम हर साल खर्च करता है और इसका दैनिक किराया करीब 4.13 लाख रुपए बताया गया है। छोटे खेल संघों के लिए यह रकम बड़ी बाधा बन रही है। अब स्टेडियम के रिनोवेशन पर 7 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी है। सवाल यही है इतने खर्च के बाद क्या रायपुर के खिलाड़ियों को वास्तव में ज्यादा जगह मिलेगी?

Public reporter 



