स्व. सत्यनारायण शर्मा की पंचम पुण्यतिथि पर गहिरा गुरु आश्रम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, विद्यार्थियों के साथ किया गया स्मरण
जशपुर। स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा जी की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर गहिरा गुरु आश्रम में विद्यार्थियों एवं आश्रम परिवार की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्व. शर्मा जी के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुकृत सिंह सिदार, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री नज़ीर साय निकुंज, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य श्री रामनरेश पैंकरा, श्री मुकेश कुमार पैंकरा, पूर्व टीएसएस अध्यक्ष श्री कुंवर साय कुजूर, वर्तमान जनपद पंचायत सदस्य श्री रमेश यादव, श्री आलोक मिंज, श्री रोशु फोटवानी, श्री राहुल यादव, श्री परम भाटिया, श्री संजय शर्मा, श्री डालर भाटिया, श्री मणिचंद, श्री कीर्तिचंद गंधर्व तथा श्री चरण साय किरकेट्टा उपस्थित रहे।
इसके साथ ही गहिरा गुरु आश्रम के आचार्यगण एवं विद्यार्थियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्व. सत्यनारायण शर्मा जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि एवं उनके प्रेरणादायी जीवन को स्मरण करते हुए किया गया।





