सिरपुर में विभिन्न चरणों में किए गए पुरातात्विक उत्खननों ने इस प्राचीन नगरी के समृद्ध इतिहास की अनेक परतों को उजागर किया है। उत्खनन के दौरान दो हजार से अधिक पुरावशेष प्राप्त हुए हैं।

इनमें धातु प्रतिमाएं, प्रतिमा फलक, आभूषण निर्माण के उपकरण, लोहे के बर्तन, ताले, जंजीर, दीपक, पूजा पात्र, मिट्टी के घड़े, कांच की चूड़ियां, पकी मिट्टी ...

सिरपुर में विभिन्न चरणों में किए गए पुरातात्विक उत्खननों ने इस प्राचीन नगरी के समृद्ध इतिहास की अनेक परतों को उजागर किया है। उत्खनन के दौरान दो हजार से अधिक पुरावशेष प्राप्त हुए हैं।
इनमें धातु प्रतिमाएं, प्रतिमा फलक, आभूषण निर्माण के उपकरण, लोहे के बर्तन, ताले, जंजीर, दीपक, पूजा पात्र, मिट्टी के घड़े, कांच की चूड़ियां, पकी मिट्टी की मुहरें, खिलौने और प्राचीन सिक्के शामिल हैं। विशेष रूप से यहां प्राप्त एक चीनी सिक्का ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे चीनी सम्राट काई युवान के काल से संबंधित माना गया है। इसके अतिरिक्त शरभपुरीय शासक प्रसन्नमात्र तथा कलचुरी शासक रत्नदेव के काल से संबंधित सिक्के भी प्राप्त हुए हैं। ये पुरावशेष सिरपुर के प्राचीन व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संपर्कों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।