BHILAI STEEL PLANT ACCIDENT : जांच के बीच चली पुशर कार, मजदूर की मौत
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तकनीकी खराबी की जांच कर रहे 45 वर्षीय ठेका मजदूर विनोद कुमार की पुशर कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि विनोद कुमार साईकॉन कंपनी में ठेका मजदूर के तौर पर काम करते थे। सुबह करीब 6 बजे पुशर कार में खराबी आने के बाद वह कपलिंग बेल्ट से जुड़ा काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार चल पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में उनके पैर गंभीर रूप से कट गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही यूनियन नेताओं और संयंत्र के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
अब जांच में यह देखा जा रहा है कि तकनीकी खराबी के दौरान पुशर कार अचानक कैसे चली और सुरक्षा प्रक्रिया में कहां चूक हुई।
Public reporter 



