अग्र महाकुंभ–2026 में पत्थलगांव अग्रवाल महिला मंडल की गरिमामयी सहभागिता

अग्र महाकुंभ–2026 में पत्थलगांव अग्रवाल महिला मंडल की गरिमामयी सहभागिता

अंबिकापुर में आयोजित अग्र महाकुंभ–2026 एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह में पत्थलगांव अग्रवाल महिला मंडल ने उत्साह एवं गरिमापूर्ण सहभागिता निभाई। समारोह में देश-प्रदेश के अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समारोह में शिरकत की। मंडल की ओर से संरक्षक श्रीमती चंदा गर्ग, कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा गोयल, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना गोयल एवं श्रीमती कुसुम गर्ग सहित अन्य साथी सदस्य उपस्थित रहीं।

महिला मंडल की प्रतिनिधियों ने अग्र महाकुंभ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सामाजिक एकजुटता, महिला सशक्तिकरण एवं समाज की रचनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान अग्रवाल समाज की समृद्ध परंपराओं, सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक एकता को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

अग्र महाकुंभ–2026 में पत्थलगांव से महिला मंडल की सहभागिता को सामाजिक एकता और महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी के रूप में देखा गया। समारोह में शामिल सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।