*गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने दाहोद में ली संगठनात्मक बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

*गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने दाहोद में ली संगठनात्मक बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

दाहोद / पत्थलगांव। गुजरात प्रवास के दौरान विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने जिला भाजपा कार्यालय, दाहोद में संगठनात्मक बैठक ली।

बैठक में जिला अध्यक्ष, महामंत्री-प्रभारी, जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, मंडल एवं वार्ड अध्यक्ष तथा प्रभारियों की सहभागिता रही।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सांगठनिक कार्यों एवं जमीनी स्तर पर संगठन को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्ययोजना को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

गोमती साय ने संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।