गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में लिया सहभागिता
गांधीनगर / पत्थलगांव। भाजपा गुजरात प्रदेश कार्यालय ‘श्री कमलम’ में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने सहभागिता की।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी दिनों में पार्टी की योजनाओं और अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी मंथन हुआ।
बैठक में भाजपा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री रत्नाकर जी, प्रदेश प्रभारी श्री तरुण चुघ जी एवं प्रदेश सह-प्रभारी श्री अजय महावर जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठनात्मक बैठक के माध्यम से भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति को और धार देने तथा गुजरात में संगठन की गतिविधियों को नई गति प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।