स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण,मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण,मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जशपुरनगर, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने तथा मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा जशपुर एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।