नव नियुक्त प्रदेश महासचिव नंद कुमार यादव का हुआ आत्मीय अभिनंदन

नव नियुक्त प्रदेश महासचिव नंद कुमार यादव का हुआ आत्मीय अभिनंदन

मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव पद पर श्री नंद कुमार यादव जी की नियुक्ति होने पर समाज एवं संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है।

इसी क्रम में नव नियुक्त प्रदेश महासचिव श्री नंद कुमार यादव जी के निज निवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष द्वेय दिनेश यादव जी एवं तपेश्वर सिंह यादव जी , संगठन मंत्री कनक साय यादव जी ,प्रदेश प्रवक्ता नीलाम्बर यादव जी , बिशेश्वर यादव जी जिलाध्यक्ष जिला जशपुर, कमलेश यादव जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष रायगढ़, जिला सचिव रघुनाथ यादव जी, संरक्षक गणेश राम यादव जी, गुलाब यादव जी, नन्दलाल यादव जी सहित समाज के विशिष्ट कार्यकर्ताओं ने पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किये l 

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नंद कुमार यादव जी अपने अनुभव, समर्पण, संगठनात्मक क्षमता एवं कुशल नेतृत्व से समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं एकजुट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नव नियुक्त प्रदेश महासचिव श्री नंद कुमार यादव जी ने भी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

सामूहिक बधाई एवं शुभकामनाओं के इस आत्मीय अवसर ने संगठन में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया। निश्चित रूप से नए दायित्व के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा और नई गति देखने को मिलेगी।

समाज की एकता • संगठन की मजबूती • समाज का उत्थान

जय यादव....जय माधव...

राधे-राधे ????????