गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

 

गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

अहमदाबाद। गुजरात प्रवास पर पहुंचीं विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। गोमती साय ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और उनके स्नेह, सम्मान एवं स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
गुजरात प्रवास के दौरान गोमती साय संगठनात्मक विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगी तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विभिन्न बैठकों में सहभागिता करेंगी।