बैठक प्रभारी के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

बैठक प्रभारी के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

???? भाजपा दोकड़ा मंडल की बैठक में सेवा पखवाड़ा को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

दोकड़ा। भारतीय जनता पार्टी दोकड़ा मंडल की आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सालिक साय जिला पंचायत अध्यक्ष, विजय शर्मा,मंडल प्रभारी हीरामती पैंकरा,जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, रवि यादव,मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष, उपेंद्र नाथ साय महामंत्री, गुलाब सिंह, महामंत्री भूषण वैष्णव,जिला कार्य समिति सदस्य गजेंद्र बागे, रामविलास राम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी साय, जनपद सदस्य सरोज यादव, जनपद सदस्य संजय सिंह,जिला कोषाध्यक्ष जयंती सिंह,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष इमाम खान, प्रभु राम कुमावत एवं नंदलाल यादव महामंत्री भाजयुमो सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।