पुलिस के द्वारा पकड़ा गया गांजा सहित टाटा नेक्सों कार मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत

पुलिस के द्वारा पकड़ा गया गांजा सहित टाटा नेक्सों कार मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत

 जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है।

   दिनांक 03.08.26 की प्रातः करीबन 04.300 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 से तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान , पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया। पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है, पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है।

➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)C एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की जप्ती में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय, आरक्षक ,आलोक मिंज, अजय कुजूर व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही, कार्यवाही जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*