महादेवडांड में ₹6 करोड़ की लागत से पुलिया निर्माण का मार्ग प्रशस्त: विधायक गोमती साय ने किया भूमि पूजन

महादेवडांड में ₹6 करोड़ की लागत से पुलिया निर्माण का मार्ग प्रशस्त: विधायक गोमती साय ने किया भूमि पूजन

पत्थलगांव: क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए महादेवडांड के खरा नाला पर पुलिया निर्माण का भूमि पूजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक गोमती साय रहीं, जिन्होंने विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

​इस पुलिया का निर्माण 6 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

​प्रमुख उपस्थिति:

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला मंत्री आलोक सारथी, मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, लखु राम, रीना बारला, दीपक नागेश, विनोद गुप्ता, कृष्णा यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। विधायक गोमती साय ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के संपर्क और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।