CHHATTISGARH : SBI में 2 करोड़ का घोटाला! EOW ने दाखिल किया चालान

CHHATTISGARH : SBI में 2 करोड़ का घोटाला! EOW ने दाखिल किया चालान

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में SBI की बिल्हा शाखा से जुड़ा बड़ा बैंक घोटाला सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।

आरोप है कि तत्कालीन कैश ऑफिसर तेजवथ थिराप्पतम्मा ने चाय, नाश्ता और मेंटेनेंस खर्च के नाम पर फर्जी एंट्री कर 2 करोड़ से ज्यादा की रकम का गबन किया।

जांच में सामने आया कि बैंक के BGL खातों में फर्जी ट्रांजेक्शन कर RTGS के जरिए पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए। पूरी राशि को बैंक खर्च बताकर हेराफेरी की गई।

EOW ने आरोपी को फरवरी 2026 में गिरफ्तार किया था और अब विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।