RAIPUR : CSPDCL में रिश्वत VIDEO!
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बिजली विभाग CSPDCL से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कार्यपालन अभियंता को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखाया जा रहा है।
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अधिकारी अपने केबिन में ठेकेदार से पैसे ले रहे हैं और नोट गिनते भी नजर आ
हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद विभाग और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
सूत्रों के मुताबिक अधिकारी पर पहले से ही कमीशन और वसूली के आरोप लगते रहे हैं। अब वायरल वीडियो ने पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मामला जांच और कार्रवाई की दिशा में जा सकता है।

Public reporter 



