SUPREME COURT : अवैध खनन पर SC सख्त!
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों को राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य में चल रहे अवैध रेत खनन पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने साफ कहा कि खनन माफिया पर लगाम लगाने के लिए खाली पड़े वन रक्षक पद भरे जाएं और भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।
इसके साथ ही कोर्ट ने निगरानी सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और आधुनिक ट्रैकिंग व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों और मशीनों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

Public reporter 



