ASIAN GAMES: भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराया शेफाली ने ठोका तूफानी शतक फाइनल में होगा श्रीलंका से सामना
ASIAN GAMES : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। शेफाली ने अपनी पारी में 9 छक्के और 3 चौके लगाए। स्मृति मंधाना ने 37 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रन का योगदान दिया।
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।
49 गेंदों में शतक लगाकर शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शत
इस जीत के साथ भारत ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। अब फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। गोल्ड मेडल के लिए दोनों टीमों के बीच मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा।
Public reporter 



