ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मिले CM साय
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर लिखा, "आज ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। हमारा साझा संकल्प है कि दोनों राज्यों के आपसी सहयोग को नई गति देते हुए जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें।"
Public reporter 



