जनदर्शन में दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल,आसान हुई आगे बढ़ने की राह

जनदर्शन में दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल,आसान हुई आगे बढ़ने की राह

बलौदाबाजार: जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम राजाढार निवासी दिव्यांग पवन कुर्रे को आज जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ट्राइसाइकिल प्रदान की। ट्राइसाइकिल मिलने पर दिव्यांग के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लंबे समय से आवागमन में होने वाली परेशानी अब काफी हद तक आसान हो सकेगी। ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन की ओर बढ़ने का नया सहारा बनी है।  कलेक्टर शर्मा ने ट्राइसाइकिल प्रदान करते हुए कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति सुविधा और अधिकार से वंचित न रहे। ट्राइसाइकिल मिलने के बाद हितग्राही पवन कुर्रे ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनदर्शन में मिली यह सहायता इस बात का उदाहरण है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता और संवेदना पहुंचाना है।