PM MITRA Textile Park: वारंगल में देश के पहले पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत, चुनाव जीतते ही मोदी का बांग्लादेश के खिलाफ मास्टर स्ट्रोक

PM MITRA Textile Park: वारंगल में देश के पहले पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत, चुनाव जीतते ही मोदी का बांग्लादेश के खिलाफ मास्टर स्ट्रोक

वारंगल/नई दिल्ली। बंगाल में चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में देश के पहले पीएम मित्र (PM MITRA) पार्क का उद्घाटन कर पड़ोसी देश बांग्लादेश के खिलाफ अपना मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क को भारत के टेक्सटाइल उद्योग को नई दिशा देने की शुरुआत माना जा रहा है।

करीब 1,695.54 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह मेगा टेक्सटाइल पार्क 1,327 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना भारत को वैश्विक कपड़ा बाजार में मजबूत स्थिति दिलाने के साथ लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। साथ ही टेक्सटाइल उद्योग में बंग्लादेश की एकाधिकार को काउंटर करने में भी मदद मिलेगी।

PM MITRA Textile Park:केंद्र सरकार के ‘5F विजन’ —

Farm to Fiber, Fiber to Factory, Factory to Fashion, Fashion to Foreign — के तहत विकसित किए जा रहे इस पार्क का उद्देश्य कपास उत्पादन से लेकर तैयार परिधान के निर्यात तक पूरी प्रक्रिया को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।