VOTING LIVE UPDATE : असम-केरल-पुडुचेरी में सिंगल फेज चुनाव, सुबह से ही जबरदस्त मतदान

VOTING LIVE UPDATE : असम-केरल-पुडुचेरी में सिंगल फेज चुनाव, सुबह से ही जबरदस्त मतदान

नई दिल्ली। देश के तीन बड़े राज्यों असम, केरल और पुडुचेरी में आज चुनावी माहौल गरम है। एक ही फेज में वोटिंग हो रही है और सुबह से ही लोग लंबी लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।

सुबह 9 बजे तक असम में करीब 18%, केरल में 16% और पुडुचेरी में 17% वोटिंग हो चुकी है। यानी जनता का मूड साफ दिख रहा है कि इस बार भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है।

पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी बाइक से वोट डालने पहुंचे, वहीं केरल के सीएम पिनाराई विजयन और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी सुबह-सुबह मतदान कर दिया।

इस बार चुनाव काफी दिलचस्प है केरल में पहली बार कोई सीएम लगातार तीसरी बार जीत की कोशिश में है, असम में बीजेपी तीसरी बार सत्ता पर नजर लगाए है और पुडुचेरी में रंगास्वामी पांचवीं बार कुर्सी पाने के मिशन पर हैं।

तीनों राज्यों में कुल 296 सीटों पर वोटिंग हो रही है और लाखों नए वोटर्स पहली बार अपना वोट डाल रहे हैं। कहीं बारिश वोटिंग में बाधा बन रही है, तो कहीं रोबोट से स्वागत जैसी अनोखी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।