ANIL TUTEJA BAIL CASE : IAS टुटेजा को कोर्ट से बड़ी राहत

ANIL TUTEJA BAIL CASE : IAS टुटेजा को कोर्ट से बड़ी राहत

रायपुर. रायपुर से बड़ी खबर है। निलंबित IAS अनिल टुटेजा को झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। जस्टिस पीपी साहू ने 50 हजार के निजी मुचलके और दो सॉल्वेंट जमानत पर राहत दी है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कोर्ट ने साफ कहा है कि जांच में पूरा सहयोग करना होगा और किसी भी गवाह को प्रभावित नहीं करना है। अगर जांच में गड़बड़ी दिखी तो जमानत तुरंत रद्द भी हो सकती है।

दिलचस्प बात ये है कि टुटेजा पहले भी एक बड़े मामले में जमानत याचिका खारिज करा चुके हैं। ऐसे में इस केस में राहत मिलने के बावजूद उनका जेल से बाहर आना अभी भी आसान नहीं दिख रहा।

EOW ने उन पर भ्रष्टाचार और सिंडिकेट बनाकर झारखंड में अवैध शराब कारोबार कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।