DHANBAD COAL ACCIDENT : कोयला बना कब्र! 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

DHANBAD COAL ACCIDENT : कोयला बना कब्र! 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। झारखंड के धनबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मुनीडीह स्थित BCCL की कोल वाशरी में काम कर रहे मजदूरों पर अचानक कोयला स्लरी और मलबा धंस गया. देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई और चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए.

मौके पर मौजूद साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया. सूचना मिलते ही प्रशासन भी पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घंटों मशक्कत के बाद चारों मजदूरों के शव बाहर निकाले गए.

मृतकों की पहचान प्रेम बाउरी, माणिक बाउरी, दीपक बाउरी और नारायण यादव के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा है. परिजनों ने BCCL प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

इस हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है… क्या खदानों में मजदूरों की जान अब भी सबसे सस्ती है?