INDIA WOMEN TEAM : BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित की टीम
रायपुर डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इंतजार खत्म हो गया है. BCCI ने इंग्लैंड में होने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है और एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर के कंधों पर रखी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है.
सबसे ज्यादा चर्चा पंजाब की नंदनी शर्मा को लेकर है, जिन्हें पहली बार वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली कोर टीम पर ही चयनकर्ताओं ने भरोसा दिखाया है और 11 खिलाड़ी फिर टीम में नजर आएंगी.
भारत अपना पहला मुकाबला 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. मंधाना-शेफाली की ओपनिंग जोड़ी, मिडिल ऑर्डर में जेमिमा और हरमनप्रीत, जबकि गेंदबाजी में रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

Public reporter 



