सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
पत्थलगांव -- सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय पत्थलगांव के सभा कक्ष में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी विद्यार्थियों ने एकजुट होकर शिक्षक दिवस कार्यक्रम को व्यवस्थित अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई, सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती ॐ भारत माता की प्रतिमा तथा शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया,इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षक दिवस पर आधारित अपना- अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक का गुणगान जितना भी करें वह कम है-- गुरु की महिमा अपरंपार है, है- गुरुवर तुम्हें प्रणाम की शानदार एकल गीत ने सभा कक्ष में उपस्थित सभी का हृदय का मन मोह लिया, विद्यार्थियों ने किया समस्त आचार्य व दीदियों का श्रीफल एवं पेन से सम्मान और लिया चरण छू कर गुरुओं का आशीर्वाद,कार्यक्रम में उपस्थित रहे विद्यालय समिति के संरक्षक मा. मुरारी लाल अग्रवाल जिला संघ चालक कांसाबेल, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामनिवास जिंदल, सह सचिव श्रीमती अर्चना अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित की गई, मंचाशीन समस्त अतिथियों ने अपने-अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि शिक्षक वह है जो कुमार्ग से -सु मार्ग की ओर जाने का प्रशस्त करता है, अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है, शिक्षक ही एक ऐसा महान व्यक्ति है जो सारे मार्ग को
प्रशस्त करने प्रेरणादायक सिद्ध होती है, भगवान तक पहुंचाने का मार्ग दिखाता है, भविष्य का निर्माता की महत्वपूर्ण कड़ी को निभाता है, स्वयं दीपक की लौ की तरह जलकर प्रकाशवान बढ़ने की प्रेरणा देती है, प्रबंध समिति के द्वारा समस्त आचार्य दीदियों को स- सम्मान वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, संस्था के प्राचार्य पाढ़ी जी ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जीवनी को बच्चों को अवगत कराया, शिक्षक दिवस हमें तीन बातें सिखाता है--
1.सम्मान करना - अपने शिक्षक का 2.याद रखना - उसके दिए संस्कारों को 3.वादा करना - कि हम भी उसके जैसा ज्ञान बाटेंगे
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने छोटे-छोटे कहानी के माध्यम से बच्चों को अवगत कराया और कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है, गुरु का सम्मान हमेशा करें, अनादर कभी ना करें अपने माता-पिता व बड़ो का सम्मान करें, बच्चों के द्वारा की गई व्यवस्थित कार्यक्रम की योजना की सराहना समिति के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल,व्यवस्थापक प्रयागराज अग्रवाल, डॉ बी एल भगत, बजरंग लाल अग्रवाल, अनूप मित्तल, शंकर लाल अग्रवाल के द्वारा की गई,अंत में प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी जी ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की