नन्हें कदमों से गूंजा शासकीय हाई स्कूल कुमेकेला, शाला प्रवेशोत्सव में शिक्षा का दिया गया नया संकल्प

कुमेकेला। शिक्षा के प्रति जागरूकता और नवप्रवेशी बच्चों के उत्साह के बीच शासकीय हाई स्कूल कुमेकेला में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सभापति श्रीमती संतोषी भारद्वाज शामिल हुईं। संकुल प्राचार्य कीर्ति सागर धुर्वा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती संतोषी भारद्वाज ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं अध्ययन सामग्री वितरित कर विद्यालय परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और प्रत्येक पालक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष कैलाश यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती उपा सिदार (कुमेकेला) एवं सरपंच श्रीमती स्तुति टोप्पो (गोढ़ीकला) उपस्थित रहीं।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शाला प्रवेशोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सुनहरे भविष्य की मजबूत शुरुआत है। शासन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। शिक्षक, पालक और समाज के सामूहिक प्रयास से ही शिक्षा का स्तर और बेहतर बनाया जा सकता है।
बीआरसीसी जगन्नाथ पाढ़ी ने भी नवप्रवेशी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अध्ययन एवं अनुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल कुमेकेला एवं संकुल कुमेकेला की शैक्षणिक उपलब्धियों और अनुशासित वातावरण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि संकुल कुमेकेला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यही कारण है कि यह संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बुधारू राम, जनप्रतिनिधि, संकुल समन्वयक धनुयादव, व्याख्याता ए कुजूर,विजय चौधरी,सुदेस्ताशाह,मुरली गुप्ता,मोहन पोर्ते,प्रधान पाठक मोहन गोपाल,जे खेस्स,,महेन्द्र टंडन,उर्सला कुजूर,अंजना लकड़ा,भगतराम बंजारे,शिक्षक निरुपा गुप्ता,गुलशन साहू,बलराम चन्द्र,चंचला नायक,उर्मिला यादव नम्रता टोप्पो,एवं शैक्षणिक स्टाफ ममता कुजूर,राजकुमार तिग्गा ,अभय ,गजेन्द्र,जनक साय, पालकगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा के प्रति नए संकल्प के साथ हुआ।





