कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़:सालिक साय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिपं अध्यक्ष, समापन सत्र में में कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास से कराया रूबरू

कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़:सालिक साय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिपं अध्यक्ष, समापन सत्र में में कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास से कराया रूबरू

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 मंडल प्रशिक्षण वर्ग बागबहार मंडल जिला जशपुर के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय , मुख्य वक्ता के रूप में सालिक साय जी ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए समस्त प्रशिक्षु को भाजपा का इतिहास के विषय में विस्तार पूर्वक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी हैं।।कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ पार्टी की नींव रखी बल्कि पूरे समर्पण भाव से इसे मजबूत करने के लिए लगातार काम किया। यही वजह है कि संगठन में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण स्थान है। छोटा से छोटा कार्यकर्ता ही क्यों न हो वह भी सर्वोच्च स्थान तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है परंतु इसे बड़ा और मजबूत बनाए रखने के लिए आज भी कार्यकर्ताओं को पूरा समर्पण देना जरूरी है। प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष आनन्द शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना चौहान, धनियारो परहा , रवि परहा, अनूप गुप्ता, आलोक सारथी, मंडल उपाध्यक्ष लीलांबर यादव, महामंत्री सुरेश जायसवाल, साईनाथ भगत,दुर्गावती पैंकरा, कमलजीत सिंह, देवंती पैंकरा, डायना पैंकरा, सुमत पैंकरा, संतोष सोनी,कलम विश्वकर्मा, मोतीलाल बंजारा, करम सिंह, एवं समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु माताएं उपस्थित हुए*