कोतबा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026, प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर सालिक साय -

कोतबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत कोतबा मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग 15–16 मार्च 2026 को धर्मशाला भवन कोतबा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन एवं संगठन विस्तार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही मजबूत बनता है, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित:
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उमाशंकर भगत,मण्डल अध्यक्ष जागेश्वर यादव,महामंत्री भानु प्रताप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा , हेमवती भगत, जयशंकर झांप, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, हेमसागर गुप्ता, रोहित साहू, संतोष गुप्ता, कैलाश यादव,अजय गुप्ता,एवं मंडल पदाधिकारी*, *जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।





