CHHATTISGARH : महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए किसे मिलेगा कितना फायदा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है।
अब 7वें वेतनमान के पेंशनरों को 58% और 6वें वेतनमान के पेंशनरों को 257% की दर से महंगाई राहत मिलेगी। इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा।
वहीं, 1 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 की अवधि के लिए भी राहत बढ़ाई गई है। इस दौरान 7वें वेतनमान वालों को 55% और 6वें वेतनमान वालों को 252% की दर से महंगाई राहत मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

Public reporter 



