CG NEWS: चखना दुकान की आड़ में शराबखोरी का इंतजाम, आरोपी के पास से खाली बोतलें और नकदी बरामद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीकला टोना में चखना दुकान की आड़ में शराब पीने के लिए जगह उपलब्ध कराने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 48 वर्षीय सुधीर कौशिक, निवासी हरदीकला टोना, के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बताया गया कि आरोपी के चखना दुकान की आड़ में लोगों को शराब पीने के लिए जगह उपलब्ध कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। सूचना के आधार पर 6 अगस्त को कार्रवाई करते हुए मौके से एक खाली डिस्पोजल, कुरकुरे के दो खाली पैकेट, देशी प्लेन शराब की तीन खाली बोतलें तथा 250 रुपये नकद मिले।बरामद नकदी में एक 100 रुपये का नोट, दो 50 रुपये के नोट, दो 20 रुपये के नोट और एक 10 रुपये का नोट शामिल है। मामला जमानतीय होने के कारण आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया, जबकि उसके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूरे मामले ने चखना दुकानों की आड़ में शराबखोरी के लिए जगह उपलब्ध कराने और ऐसी गतिविधियों पर निगरानी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Public reporter 



