CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर होगी चर्चा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा अन्य मंत्री और प्रमुख सचिव विकास शील के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं
कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. बैठक में नई योजनाओं, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंथन होगा.इसके साथ ही उद्योग और निवेश बढ़ाने के साथ-साथ विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई पहल और वित्तीय स्वीकृति वाले प्रस्तावों पर भी फैसला लिया जा सकता है.

Public reporter 



