SAI STATEMENT : TMC की निरंकुश सरकार से जनता को अब मिलेगी मुक्ति – सीएम साय
रायपुर। पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच सियासत का पारा हाई है और इसी बीच छत्तीसगढ़ से बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की भारी बढ़त के बाद भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो चुका है, कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं।
इसी बीच Vishnu Deo Sai ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि शुरुआती रुझान साफ बता रहे हैं कि देश के पांच राज्यों में जनता बीजेपी और NDA पर भरोसा जता रही है। उन्होंने खासतौर पर West Bengal का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता लंबे समय से बदलाव चाहती थी और अब तृणमूल सरकार से राहत मिलने वाली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सिर्फ बंगाल ही नहीं, Assam और Puducherry में भी मजबूत स्थिति में है। इतना ही नहीं, उन्होंने दक्षिण भारत को लेकर भी बड़ा संकेत देते हुए कहा कि Tamil Nadu और Kerala में भी पार्टी का जनाधार पहले से मजबूत हुआ है।
अब सवाल सिर्फ इतना है… क्या सच में बंगाल में ममता युग खत्म होने जा रहा है?

Public reporter 



