Women’s Reservation Bill: महिलाएं माफ नहीं करेंगी… महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है।
जब पीएम मोदी महिला आरक्षण पर बोल रहे थे तो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कुछ बोलना शुरू किया। इस पर पीएम ने जवाब दिया कि मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। यह बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं। अखिलेश मेरे मित्र हैं तो कभी-कभी मेरी मदद कर देते हैं

Public reporter 



