श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थयात्रा के संचालन में जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यात्रियों की यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।

विशेष ट्रेन के प्रस्थान के दौरान जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रेलवे तथा आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विभिन्न जिलों से आए श्रद...

श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थयात्रा के संचालन में जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यात्रियों की यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।
विशेष ट्रेन के प्रस्थान के दौरान जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रेलवे तथा आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं की यात्रा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अमले द्वारा आवश्यक समन्वय किया गया। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता का भी संदेश श्री रामलला दर्शन योजना धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को भी प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु एक साथ यात्रा कर देश की महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ रहे हैं।