आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ जशपुर में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ जशपुर में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा

जशपुर, 

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जशपुर द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज कार्यालय परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा का भी शुभारंभ किया गया, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान युवाओं की सहभागिता से विभिन्न सेवा, स्वच्छता, जन-जागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं युवा सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में MY Bharat के युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। उपस्थित युवाओं ने समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने तथा सेवा एवं जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

MY Bharat जशपुर द्वारा बताया गया कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता, जन-जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।