8 मार्च को भजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर मंडल में सामूहिक रूप से मनाया जाएगा महिला दिवस, जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में बनी कार्यक्रम की रूपरेखा, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
पत्थलगांव। 8 मार्च को महिला दिवस भाजपा के शहर मंडल में मनाया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों की महिला कार्यकर्ता इस दिन भाजपा कार्यालय में जमा होंगीं। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष भुनेश्वरी बेहरा ने जिलाध्यक्ष पिंकी गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई सभी मंडलों के अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में तैयार की है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष भुनेश्वरी बेहरा ने बताया कि 8 मार्च को महिला दिवस नारी शक्ति को पहचान .को स्थापित करने वाले दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। हालांकि भारत में सदैव से नारी शक्ति को सम्मान का दर्जा प्राप्त रहा है परंतु वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इसे और भी सशक्त करने का काम किया है। केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना समेत अलग अलग योजनाओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। इसके अनुक्रम में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष तौर पर मनाए जाने का निर्णय संगठन के द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताय कि इसे लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकी गुप्ता जी, महामंत्री शारदा प्रधान, अंजू टोप्पो की उपस्थिति में विधायक कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें पत्थलगांव शहर मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वरी बेहरा, शीला गुप्ता, सुखमणि सिंह, शारदा देशमुख और कांसाबेल मंडल से मंडल अध्यक्ष के साथ ही कोतबा, बागबाहर, लुड़ेग और ग्रामीण पत्थलगांव समेत सभी मंडलों से मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्तागण शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने भारतीय राजनीति में महिलाओं के योगदान की चर्चा करते हुए उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज भी राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम है। जिसे बढ़ाने के लिए महिला पदाधिकारियों को कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने महिला मोर्चा पदाधिकारियों को अधिकाधिक संख्या कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में शहर मंडल में सभी मंडलों के द्वारा सामूहिक रूप से महिला दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें सभी मंडलों से मंडल अध्यक्ष और महिला कार्यकर्तागण विशेष रूप से शामिल होंगे।





