CG NEWS: राज्य अलंकरण समारोह 2026 में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम खान शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित

CG NEWS: राज्य अलंकरण समारोह 2026 में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम खान शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित

रायपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता रही।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन लाल साहू साथ ही अन्य मंत्रीगण और विधायकगण मौजूद रहे। तीन वित्तीय वर्षों (2023-24, 2024-25 एवं 2025-26) के कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इनमें 82 खेल प्रतिभाओं को राज्य खेल अलंकरण तथा पांच टीमों के 43 खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान की गई, साथ ही नकद राशि पुरस्कार (खेल अंकुर, खेल गौरव, खेल शिखर) के विजेताओं को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान 

करीब तीन साल बाद आयोजित राज्य अलंकरण पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश के कई नामचीन खिलाड़ी एवं खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार की ओर से कुल 125 खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिनमें छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम खान को भी राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।

- Advertisement -