शॉर्ट सर्किट और सबकुछ खाक, सेक्टर 88 की कंपनी में लगी भीषण आग... दमकल की 8 गाड़ियों ने बमुश्किल पाया काबू
नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 88 में स्थित एक कंपनी में सोमवार देर रात को भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 88 के बी- ब्लॉक में स्थित सुरभि इंटरनेशनल नामक कंपनी में सोमवार रात करीब 12 बजे इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसने जल्द पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 8 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काब
दमकल अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन कंपनी के अंदर मौजूद लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय कंपनी बंद थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है

Public reporter 



