CG BREAKING : हैदराबाद इन्वेस्टर मीट में 9,580 करोड़ के प्रस्ताव, 7,800 नौकरियों का दावा
हैदराबाद। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में राज्य को बड़ी निवेश सफलता मिली है। यहां सात प्रमुख कंपनियों ने मिलकर 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिससे करीब 7,800 से ज्यादा रोजगार सृजित होने की संभावना जताई गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य अब तेजी से देश के प्रमुख निवेश हब के रूप में उभर रहा है।
कार्यक्रम में आईटी, डेटा सेंटर, फार्मा, टेक्सटाइल, सौर ऊर्जा और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए। सबसे बड़ा प्रस्ताव हाइपरनेक्स्ट डाटा सेंटर लिमिटेड का रहा, जिसने 4,200 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया ह
सीएम साय ने बताया कि नई औद्य गिक नीति के बाद राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिंगल विंडो सिस्टम, बेहतर लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी और खनिज संसाधनों की उपलब्धता इसे निवेश के लिए बेहद आकर्षक बनाती है।
कार्यक्रम में सीमेंट, एआई, टेक्सटाइल, सौर ऊर्जा और डेयरी सेक्टर की कई कंपनियों ने भी निवेश की घोषणा की। सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में और मजबूत स्थिति में आएगा।

Public reporter 



