RETAIL INFLATION INDIA : महंगाई ने मारी छलांग!

RETAIL INFLATION INDIA : महंगाई ने मारी छलांग!

रायपुर डेस्क। देश में महंगाई एक बार फिर बढ़ने लगी है। खुदरा महंगाई दर अप्रैल के 3.48 प्रतिशत से बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हालांकि यह अभी भी रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के लक्ष्य के करीब है, लेकिन बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल-ईरान तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक अनिश्चितता इसकी बड़ी वजह हैं। इसका असर अब धीरे-धीरे रोजमर्रा की चीजों और घरेलू बजट पर भी दिखने लगा है

महंगाई बढ़ने के साथ खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी दबाव बढ़ रहा है। हालांकि वैश्विक हालात खराब होने के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अभी मजबूत स्थिति में बनी हुई है और विकास दर बेहतर बनी हुई है।

आर्थिक जानकारों का कहना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले महीनों में महंगाई और बढ़ सकती है। वहीं अगर अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य होते हैं तो कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है।

फिलहाल बढ़ती महंगाई का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर पड़ने वाला है, क्योंकि रोजमर्रा के खर्च में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है।