CG CASH SEIZED : हाईवे पर 65 लाख कैश बरामद!
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। पुरुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 65 लाख रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है
कार में बैठे व्यापारी अमित जैन के पास यह रकम थी, जो केशकाल से बालोद की ओर आ रहे थे। जांच के दौरान दो झोलों में भरी 500-500 रुपए की नई करेंसी मिली।
पुलिस ने जब कैश के दस्तावेज मांगे तो व्यापारी कोई वैध कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पूरी रकम जब्त कर ली गई। नोटों की गिनती में करीब 3 घंटे लगे।
मामले की जानकारी SDM, तहसीलदार और आयकर विभाग को दे दी गई है। अब आगे की जांच IT विभाग करेगा कि इतनी बड़ी नकदी कहां से आई और इसका क्या उपयोग था।

Public reporter 



