CG BJP “X” POST : केरल में नया CM, छत्तीसगढ़ भाजपा ने कसा तंज …
CG BJP “X” POST : New CM in Kerala, Chhattisgarh BJP takes a jibe…
केरल. केरल में सोमवार को बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला, जहां कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें और पूरी नई कैबिनेट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
लेकिन शपथ के तुरंत बाद ही सियासत तेज हो गई। बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया और कांग्रेस पर अर्थव्यवस्था को लेकर तीखे आरोप लगाए। बीजेपी ने तंज कसा कि कांग्रेस शासित राज्यों की आर्थिक स्थिति पहले ही खराब है और अब केरल को भी उसी दिशा में ले जाने की तैयारी हो रही है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद केरल की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी सियासी माहौल गर्म हो गया है।

Public reporter 



