CG BREAKING : सिलेंडर ब्लास्ट, पूरा परिवार खत्म …
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को कुम्हारी इलाके के एक घर में अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा मकान आग के गोले में बदल गया।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। कुछ ही सेकेंड में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के लोग बाहर निकल ही नहीं सके।
जब तक लोग मदद के लिए पहुंचे, आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन अंदर फंसे परिवार को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद घर के अंदर से 4 शव बरामद किए गए। मरने वालों में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Public reporter 



