CG BIG BREAKING: सरकार का यू-टर्न! 48 घंटे में बदला तबादला आदेश
CG BIG BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है ।क राज्य शासन द्वारा जारी संशोधित आदेश में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से जुड़े पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस पुष्पा साहू को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आईएएस रीता यादव को आयुक्त उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें RUSA (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
48 घंटा में बदला आदेश
बता दें कि 6 मई को जारी तबादला आदेश में संशोधन किया गया है। पहले जारी आदेश में पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब संशोधित आदेश में उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

Public reporter 



