बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे मंत्री?, 7 मई को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे मंत्री?, 7 मई को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

बिहार की सियासत में 7 मई को बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। पटना में होने वाले कैबिनेट विस्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बाद निशांत कैबिनेट में शामिल होने के लिए तैयार हो गए है

उन्हें समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। निशांत के राजनीति में आने के चलते उनकी 7 मई से शुरू होने वाली सद्भाव यात्रा अब 9 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

इस नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 36 सदस्य शामिल हो सकते हैं। भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय और राम कृपाल यादव जैसे दिग्गजों का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। साथ ही श्रेयसी सिंह और लखेंद्र पासवान के वापसी की भी चर्चा है

जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी और लेसी सिंह के साथ कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शीला कुमारी को भी जगह मिलने की संभावना है। निशांत की एंट्री को जेडीयू (JDU) में भविष्य की नई पीढ़ी के उदय के तौर पर देखा जा रहा है।