तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, TVK प्रमुख विजय को राज्यपाल से नहीं मिली अनुमति,कांग्रेस ने मिलाया हाथ लेकिन वामदलों ने किया किनारा
। तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार शाम उस समय अप्रत्याशित मोड़ आ गया, जब टीवीके प्रमुख विजय ने राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा किया, लेकिन उन्हें तत्काल अनुमति नहीं मिल सकी।
बता दें कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विजय को समर्थन देने का आश्वासन दिया है, इसके बावजूद उनके पास बहुमत के लिए आवश्यक संख्या पूरी नहीं हो पाई है। उन्हें अभी भी कम से कम 5 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।
इस बीच वामपंथी दलों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने स्पष्ट कर दिया है कि वे विजय का समर्थन नहीं करेंगे। दोनों दलों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन में ही बने रहेंगे।

Public reporter 



