सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल में हालात तनावपूर्ण, पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस और वाहन किए बरामद

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल में हालात तनावपूर्ण, पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस और वाहन किए बरामद

लकाता। नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक चंद्रनाथ रथ पिछले 10 से 12 सालों से सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे। उन्हें सुवेंदु का बेहद करीबी माना जाता था। हाल के चुनाव में भी वे प्रचार अभियान से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनकी इस हत्या को राजनीतिक एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है।

कैसे हुई सुवेंदु के PA की हत्या..?

मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने पर एक चश्मदीद ने बताया कि जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुज़री, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर गोलीबारी शुरू कर दी। वह व्यक्ति काफी माहिर लग रहा था  ऐसा लग रहा था कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था।

चश्मदीद ने बताया कि गोलियां बिल्कुल करीब से चलाई गई थीं. मैंने 2 राउंड गोलियों की आवाज़ सुनी। यह घटना रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच हुई। यह घटना अस्पताल से 200-300 मीटर की दूरी पर हुई। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार के ड्राइवर को भी गोली