भारत के लिए राहत की खबर, LPG की बड़ी खेप लेकर आ रही ग्रीन शान्वी, होर्मुज किया पार
मिली जानकारी के अनुसार, इस टैंकर में करीब 46 हज़ार मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है, जो भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कहा जा रहा है कि, यह जल्द ही मुंबई बंदरगाह पर पहुंचेगा। अब तक कुल सात LPG टैंकर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार कर चुके हैं। इसके अलावा, 17 और टैंकर जहाज़ जल्द ही इस मार्ग से गुजरने वाले हैं, जिससे देश में एलपीजी की सप्लाई और मजबूत होने की उम्मीद है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे व्यस्त और संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां से टैंकरों का सुरक्षित गुजरना भारत के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वहीं लगातार टैंकरों की आवाजाही से यह संकेत मिलता है कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला स्थिर बनी हुई है और आने वाले समय में एलपीजी की उपलब्धता बेहतर रह सकती है।

Public reporter 



