कलेक्टर ने जशपुर के चिन्हांकित पुरातत्व जगहों की सूची बनाने के दिए निर्देश
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पुरातत्व समिति की बैठक आयोजित की गई। और जशपुर के पुरातत्व धरोहर को सहेजने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला पुरातत्व समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को जशपुर के सभी विकास खंडों में चिन्हांकित पुरातत्व जगह को सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि संबंधित विभाग को जानकारी भेजी जा सके और जशपुर के पुरातत्व धरोहर को सहेज कर रखा जा सके।
विधायक रायमुनि भगत ने जशपुर विकासखंड के कुछ पुरातत्व जगह का नाम का सुझाव भी दिए हैं।
इनमें ग्वालिन सन्ना देवकोना तमता आदि जगहों का भी नाम पुरातत्व धरोहर की चर्चा की गई है
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को पुरातत्व वाली जगहों का अवलोकन कर उस जगह की विशेषता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी संग्रहीत करने के लिए कहा है।

Public reporter 



